धार, मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है, धार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है । यह इंदौर संभाग का एक भाग है ।
यह 22° 1′ 14″ तथा 23° 9′ 49″ उत्तरी अक्षांश और 74° 28′ 27″ तथा 75° 42’43” पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है | इसका आकार अनियमित पंचभुज कोण के समान है | धार के उत्तर में रतलाम और उज्जैन जिले तथा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में पूर्वी निमाड़ है | धार के पूर्व और उत्तर पूर्व में इंदौर जिला तथा पश्चिम में झाबुआ जिला है |
धार का कुल भौगोलिक क्षेत्र 8153 वर्ग किमी है और इस प्रकार यह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक है ।
जिले में 9 राजस्व ब्लॉक (तहसील) शामिल हैं- धार, कुक्षी, बदनावर, सरदारपुर, गंधवानी, मनावर, धरमपुरी, पीथमपुर और डही ।
इसके 13 विकासखंड हैं- धार, नालछा, तिरला, सरदारपुर, बदनावर, कुक्षी, डही, बाग, निसरपुर, धरमपुरी, मनावर, गंधवानी और उमरबन ।
जिले में 1625 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें 1326 पटवारी हल्का हैं । जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 764 है ।

