अमझेरा मे हैलिपेड स्थल एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को “नो ड्रोन फ्लाईंग जोन व नो बैलून जोन” प्रतिबंध लगाया
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को अमका-झमका माता मंदिर अमझेरा में पूजन-दर्शन एवं किला परिसर कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी को उनकी सुरक्षा श्रेणी (Z+) एवं संभावित खतरों को दृष्टिगत रखते हुए हैलिपेड स्थल एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को “नो ड्रोन फ्लाईंग जोन व नो बैलून जोन” के उड़ने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया जाकर उक्त स्थान को रेड जोन/नो फ्लाईंग जोन घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा के तहत् दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश 16 अगस्त तक प्रभावशील रहेगा।