बंद करे

आईटीआई धार में PMKVY 4.0 के अंतर्गत निःशुल्क शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धार श्री राहुल मंडलोई ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के उद्देश्य से आईटीआई धार में निःशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन शॉर्ट टर्म कोर्स में बैटरी मेंटेनेंस प्रोसेसिंग एवं रिसाइकलिंग (एल्कलाइन) तथा टेलीकॉम ई-वेस्ट शामिल हैं। बैटरी मेंटेनेंस प्रोसेसिंग एवं रिसाइकलिंग कोर्स हेतु 12 वीं उत्तीर्ण तथा टेलीकॉम ई-वेस्ट कोर्स हेतु 9 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। दोनों कोर्स 28 फरवरी 2026 से प्रारंभ किए जाएंगे। यह कोर्स पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे एवं इनके लिए आयु सीमा 15 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। आईटीआई धार के नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्स हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्था में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

"> ');