इन्दौर में निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन 8 फरवरी को
मुख्य चिकित्सा एवं स्वारस्थ अधिकारी डॉं. अनिता सिंगारे ने बताया कि स्वर्णिम फाउन्डेशन इंदौर के द्वारा 8 फरवरी 2026 को निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प का आयोजन वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
जिसमें सर्जरी हेतु अमेरिका के दक्ष डॉक्टर्स एवं सर्जन्स की टीम आ रही है। मरीजों की जांच प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक की जाएगी एवं शिविर में चिन्हित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन वर्मा यूनियन हॉस्पिटल इंदौर में होगा। जहां मरीज के साथ-साथ एक अटेण्डर की खाने एवं रहने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।
इच्छुक मरीज अपनी प्रारंभिक परीक्षण एवं चिन्हांकन हेतु अपने विकासखंड के खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते है । उनके द्वारा मरीजों की पहचान कर पंजीयन हेतु जानकारी प्रोजेक्ट हेड श्री वीरेन्द्र कुमार रेखा जैन को प्रेषित की जाएगी । शिविर 8 फरवरी 2026 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 2 बजे तक वर्मा यूनियन हॉस्टिल इंदौर में रखा गया है।