बंद करे

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी में कक्षा 7वीं, 8वीं में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम 9 मार्च

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी ने बताया कि ( (CBSE AFFILIATED) में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं में अंग्रेजी माध्यम में होने वाली रिक्त सीटों के विरु‌द्ध प्रवेश हेतु (केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु) विद्यार्थियों की सूची (पैनल) तैयार की जानी है। कक्षा 7वीं, 8वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा EKLAVYA MODEL RESIDENTIAL SCHOOL LETERAL ENTRY TEST (EMRSLT) का आयोजन 13 मार्च 2026 को वि‌द्यालय में दोपहर 2 बजे से 5 बजे किया जायेगा। सीट रिक्त होने पर ही NESTS की Admission Guidelines के अनुसार मेरिट में आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 होगी। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म विद्यालय की बेवसाईट https://emrskukshi.org.in एवं कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में आवेदन समय प्रातः से दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु विद्यालय के कार्यालय से संपर्क करें।

"> ');