बंद करे

एक वर्ष की उपलब्धियां मत्स्य बीज उत्पादन में धार जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा

सहायक संचालक मत्स्योद्योग टी.एस. चौहान ने बताया गया कि मत्स्य विभाग अंतर्गत विगत 1 वर्ष में मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया। मत्स्य बीज जिला धार में 4396.83 लाख स्टेण्डर्ड फाई उत्पादन में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। विभाग द्वारा जिले में विभिन्न तालाब, जलाशयों, नदियों से 21985 मे.टन मत्स्य उत्पादन जो लक्ष्य से अधिक है, प्राप्त किया गया। विगत 1 वर्ष में 65.230 हेक्टेयर नवीन जलक्षेत्र मत्स्य पालन अंतर्गत लाया जा चुका है। इसी प्रकार विभाग द्वारा जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से विगत 1 वर्ष में 412 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। योजना के क्रियान्वयन से 31 व्यक्तियों को परोक्ष रूप से तथा लगभग 45 से 50 व्यक्तियों को अपरोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन से जिले का मत्स्य बीज उत्पादन एवं मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है। जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत निर्मित 0.5 हेक्टेयर तालाब में हाई डेनसिटी मत्स्य पालन पद्धति से वर्ष में दो बार पंगेशियस मछली का उत्पादन किया जा रहा है। उक्त पद्धति से पंगेशियस पालन कर जिले के मत्स्य कृषक ददुसिंह पिता शोभाराम ग्राम करोंदियामोटा तहसील मनावर एवं चम्पाबाई पति प्रेमसिंह ग्राम काबरवा तहसील गंधवानी जिला धार द्वारा उल्लेखनिय कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से मत्स्य उपभोक्ताओ तक ताजी एवं हाईजैनिक मछली की आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ-साथ दिलीप पिता गेंदालाल जादम निवासी खलघाट तहसील धरमपुरी द्वारा 8 से 10 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के प्रगतिशील मत्स्य बीज उत्पादक एवं मत्स्य कृषक कैलाश रामचन्द्र वर्मा को आत्मा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

"> ');