बंद करे

एशियाई जलपक्षी जनगणना–2026 धार वन मंडल के अंतर्गत 27 स्थलों पर 88 प्रजातियों के 2430 जलीय पक्षी दर्ज

एशियाई जलपक्षी जनगणना–2026 के अंतर्गत वन मंडल अधिकारी श्री विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में 3 एवं 4 जनवरी 2026 को धार वन मंडल के 7 वन परिक्षेत्रों के अंतर्गत 27 स्थलों (तालाब, डेम, नदी आदि) पर जलपक्षी गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस जनगणना कार्य में कुल 85 सदस्यों—वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पक्षी विशेषज्ञ तथा स्थानीय ग्रामीणों—द्वारा सहभागिता की गई। धार, धामनोद, मांडव, सरदारपुर, टाण्डा, बाग एवं कुक्षी क्षेत्रों में यह कार्य नोडल अधिकारी एवं उप वन मंडल अधिकारी सरदारपुर श्री संतोष कुमार रनशोरे के निर्देशन में संपादित किया गया। गणना कार्य में डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी, श्री सचिन सयदे, श्री होशियारसिंह कन्नौजे एवं सुश्री संगीता रावत (वन परिक्षेत्र अधिकारी) का उल्लेखनीय योगदान रहा। जनगणना के दौरान कुल 88 प्रजातियों के 2430 जलीय पक्षी दर्ज किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, यूरेशियन मूरहेन, सारस क्रेन, रेड-वॉटल्ड लैपविंग, व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर, एलेक्जेंड्राइन पैराकीट, एशी प्रिनिया, एशियन ग्रीन बी-ईटर, ब्लैक ड्रोंगो, रेड-वेंटेड बुलबुल एवं पर्पल-रम्प्ड सनबर्ड आदि शामिल हैं। सम्पूर्ण गणना कार्य ई-बर्ड (eBird) एप के माध्यम से किया गया, जिससे जिले की जैव विविधता एवं पक्षी संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए गए हैं।

"> ');