कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मिश्रा ने विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक आरोपी को किया जिला बदर
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा ने विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिले के एक आरोपी को जिला बदर किया । आरोपी पप्पु पिता गलिया निवासी घोडाबाब थाना तिरला को 1 वर्ष की कालावधि के लिये जिला धार एवं उससे लगे समीपवर्ती जिले इन्दौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन एवं आलीराजपुर की राजस्व सीमाओं से उक्त अवधि के लिए बाहर किया गया और जिला दण्डाधिकारी धार के न्यायालय की लिखित अनुमति के बिना वह उक्त क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करेंगे।