बंद करे

कलेक्टर की अध्यक्षता में आई.टी.आई. संस्थान विकास समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में आई.टी.आई. संस्थान विकास समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्थान के वार्षिक आय-व्यय विवरण, वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। आई.टी.आई. धार में चरणबद्ध रूप से नए ट्रेड प्रारंभ करने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार तथा आवश्यक संसाधन एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय लिए गए। बैठक में आई.टी.आई. प्लेसमेंट की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, संस्थान विकास निधि से संविदा शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित करने, कार्यशालाओं हेतु कक्षाओं की मरम्मत एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर सहमति व्यक्त की गई। इस दौरान एन.एल.एम. (नवीन लर्निंग मैटेरियल) अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 की पुस्तकों के मुद्रण, भंडारण एवं वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पुस्तकें शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों को समय पर अध्ययन सामग्री मिल सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि आई.टी.आई. में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने संस्थान को और अधिक प्रभावी एवं रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय, जिला पंचायत की अध्यक्ष तथा समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"> ');