कु. सोलंकी का नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप” के लिए हुआ चयन
शहर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय धार की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. गीत सोलंकी ने “नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप” परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत कक्षा 8वीं के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रतिवर्ष ₹12,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस हेतु आयोजित राज्य स्तरीय परीक्षा में कु. गीत सोलंकी ने भाग लेकर सफलता प्राप्त की। अब उन्हें कक्षा 12वीं तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जिससे उनकी शिक्षा को निरंतरता मिलेगी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र सहित समस्त शिक्षकों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।