गर्मी के चलते धार जिले में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेगी कक्षाएं
ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिले में शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों की कक्षाएं अब 30 अप्रैल 2025 तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समस्त परीक्षाएं एवं मूल्यांकन संबंधित सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत चलते रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।