बंद करे

गुजरे 9 माह में 56 लाख रूपये के फायर आर्म्स जप्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के संयुक्त निर्देशन में जिले में फायर एवं आर्म्स अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही जारी हैं। कार्यवाही के तहत दिंनाक 1 जनवरी 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक विभिन्न कार्यवाहियॉं कर 56 लाख 6 हजार 750 रूपये लागत के 487 फायर आर्म्स जप्त कर कुल 146 प्रकरण दर्ज किए और 153 आरोपी बनाए गए। इसके साथ ही 5 लाख 95 हजार रूपये लागत के 460 देसी कट्टे, तीन रिवाल्वर, 24 पिस्टल, 204 कारतूस तथा 13 टू व्हीलर जप्त की गई। दिंनाक 1 जनवरी 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक धारदार हथियारों के संबंध में कार्यवाही कर 1 लाख 88 हजार 420 रूपये लागत के कुल 707 हथियार जप्त किये गये, जिनमें 111 तलवारें, 294 फलीया, तीन धारिया तथा 291 चाकू-छूरा सहित 8 अन्य धारदार हथियार शामिल हैं, जिनमें 707 प्रकरण दर्ज कर कुल 7007 आरोपी बनाये गये। इसी प्रकार दिनांक 9 अक्टूबर 2023 से 18 अक्टूबर 2023 तक विभिन्न कार्यवाहियॉं कर 3 लाख 42 हजार रूपये लागत के 60 फायर आर्म्स जप्त कर कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये और 13 आरोपी बनाए गए। इसके साथ ही 1 लाख 80 हजार रूपये लागत के 59 देसी कट्टे, 1 पिस्टल, 15 कारतूस तथा 3 टू व्हीलर जप्त की गई। दिंनाक 9 अक्टूबर 2023 से 18 अक्टूबर 2023 तक धारदार हथियारों के संबंध में कार्यवाहियां कर 12 हजार 50 रूपये लागत के कुल 46 हथियार जप्त किये गये। जिनमें 6 तलवारे, 17 फलीया, तीन धारिया तथा 23 चाकू-छूरा सहित शामिल हैं। जिसमें 46 प्रकरण दर्ज कुल 46 आरोपी बनाये गये। इसी प्रकार 1 जनवरी 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक विभिन्न कार्यवाहियां कर 52 लाख 64 हजार 750 रूपये लागत के 427 फायर आर्म्स जप्त कर कुल 136 प्रकरण दर्ज कर 140 आरोपी बनाए गए। इसके साथ ही 4 लाख 15 हजार रूपये लागत के 401 देसी कट्टे, 23 पिस्टल, 189 कारतूस तथा 10 टू व्हीलर जप्त की गई। 1 जनवरी 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक धारदार हथियारों के संबंध में कार्यवाही कर 1 लाख 76 हजार 370 रूपये लागत के कुल 661 हथियार जप्त किये गये। जिनमें 105 तलवारे, 277 फलीया, तीन धारिया तथा 268 चाक-ू छूरा सहित 8 अन्य धारदार हथियार शामिल हैं। जिसमें 661 प्रकरण दर्ज कर कुल 661 आरोपी बनाये गये।

"> ');