• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

गेंती, फावड़ा थामकर लोगों के साथ बगदून तालाब को साफ करने उतरे विधायक, कलेक्टरसफाई कर बगदून तालाब को साफ-सुथरा करने का दिया संदेश जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गाँव-गाँव व शहर-शहर में हो रहा है जल संरचनायें सहेजने का काम

नदियों व जलाशयों को पुनर्जीवन देना “जल गंगा संवर्धन अभियान” का अहम पहलू है। नागरिकों की भागीदारी से इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी सिलसिले में विधायक नीना वर्मा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा रविवार को गेंती, फावड़ा थामकर स्थानीय निवासियों के साथ साफ-सफाई के लिये पीथमपुर के बगदून तालाब में उतरे। साथ ही उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों ने श्रमदान कर बगदून तालाब को पुनर्जीवित करने में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया।

राज्य सरकार की पहल पर शुरू हुए “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत भूमि जल व वर्षा जल को सहेजने के लिए पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से निरंतर धार शहर सहित जिले के अन्य कस्बों एवं ग्रामीण अंचल में जन सहभागिता से जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ है। यह अभियान 16 जून तक चलेगा। इसी क्रम में बगदून तालाब क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे और तालाब में कचरा हटाकर साफ-सफाई शुरू की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हाथ बटाया।   
    विधायक नीना वर्मा ने श्रमदान के दौरान कहा कि भूमि का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हमें वर्षा जल सहेजने के लिए साझा प्रयास करने होंगे। यह काम अकेले शासन व प्रशासन से संभव नहीं है। इसमें समाज को भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना होगा। 
     कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि जिले में हर दिन जल संरचनाओं को सहेजने का कार्य किया जाएगा। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से होकर बह रहीं नदियों, सहायक नदियों, बाँध, तालाब व अन्य जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य के लिये सुनियोजित योजना बनाई गई है। इस कार्ययोजना को समाज की भागीदारी से मूर्तरूप दिया जायेगा। क्षेत्र की जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार तथा पौधारोपण के साथ साथ जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने यहां नवीन इलेक्ट्रिक व्हीकल (स्वच्छता वाहन) का लोकार्पण किया। साथ ही वृक्षारोपण कर आयोजित हुई निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से बात कर उनका उत्साह वर्धन भी किया।
"> ');