बंद करे

जनगणना-2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य किए जाने हेतु दल गठित

भारत सरकार, गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय, म.प्र. जनगणना भवन जेल रोड़ अरेरा हिल्स भोपाल के पत्र एवं कार्यालय कलेक्टर व जिला योजना एवं सांख्यिकी जिला धार के पत्र के परिलान में तहसीलदार एवं चार्ज अधिकार जनगणना धार द्वारा जिले में जनगणना-2027 हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके अधिन ग्रामों तथा मजरे टोले फलिया में मकान सूचीकरण कार्य किए जाने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी जनगणना धार पे मकान सूचीकरण कार्य के लिए जनपद पंचायत धार के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धार डॉ. मारीषा शिन्दे एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास धार सुश्री सुनिता चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्ति किए है। इसी प्रकार जनपद पंचायत तिरला के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिरला श्री अतुल कोठारी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास तिरला श्री एस.एन. मकवाना को नोडल अधिकारी नियुक्ति किए है। उक्त दल एक सप्ताह में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी तैयार कर कार्यालय तहसीलदार धार जनगणना शाखा में प्रस्तुत करेंगें।

"> ');