बंद करे

जनगणना-2027* *84 फील्ड ट्रेनर्स होंगे प्रशिक्षित* *धार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 24 मार्च से प्रारंभ

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु धार जिले में मास्टर ट्रेनर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर नामित फील्ड ट्रेनर्स का अनिवार्य प्रशिक्षण 24 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शासकीय पी.जी. महाविद्यालय धार के नवीन लॉ भवन के कक्ष क्रमांक 1, 2 एवं 3 में प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत जनगणना निदेशालय भोपाल द्वारा मास्टर ट्रेनर्स एवं एनआईसी द्वारा फील्ड ट्रेनर्स की आईडी जारी कर दी गई है। जिले में कुल 84 फील्ड ट्रेनर्स नामित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला जनगणना नोडल अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार सभी संबंधित फील्ड ट्रेनर्स को निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।

 

"> ');