बंद करे

जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से आप लोगों की मदद की जायेगी – श्री शुक्ला सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने ग्राम भूतिया- जामदा का भ्रमण कर ग्रामीणों से की चर्चा

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ब्रजकांत शुक्ला ने विकासखंड गंधवानी के ग्राम भूतिया के भ्रमण पर रहे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकरियां दी। साथ ही उन्होंने ग्राम भूतिया के आस पास के ग्रामों में जाकर भी ग्रामीणों से चर्चा की। यहां उन्होंने ग्रामीणों से चल रही शासकीय योजनाओं के साथ ही शिक्षा के बारे में भी जानकरियां दी। यहां उन्होंने ग्रामीणों से हमेशा पुलिस विभाग और जिला प्रशासन की सहायता के बारे में कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की शिक्षा के लिए आप अपने बच्चों को विद्यालय में भेजें। साथ ही विशेष रूप से शिक्षा स्वास्थ तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आगामी लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

"> ');