जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब एवं प्राचीन कुंड की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड गंधवानी के ग्राम बरिया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के 25 सदस्यों द्वारा श्रमदान करते हुए तालाब का गहरीकरण कार्य किया गया। इस सामूहिक प्रयास में समिति अध्यक्ष शोभाराम मण्डलोई, समिति सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।इसी क्रम में कुक्षी विकासखंड के ग्राम भत्यारी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था द्वारा मिलकर माता मंदिर स्थित प्राचीन कुंड की सफाई की गई। श्रमदान के माध्यम से किए गए इस कार्य से न सिर्फ स्वच्छता का संदेश प्रसारित हुआ बल्कि पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की महत्ता को भी रेखांकित किया गया।इस अभियान से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी को बल मिल रहा है।
पेसा नियम से ग्राम सभा को मिलने वाले अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी
धार, 5 अप्रैल 2025 /धार जिला जनपद पंचायत तिरला में मध्यप्रदेश पंचायत अनुबंध (अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार) नियम 2022 पेसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत मवडीपुरा के कालापाठा मजरा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पेसा जिला समन्वयक दिलीप मछार द्वारा पेसा नियम से ग्राम सभा को मिलने वाले अधिकार जल,जंगल,जमीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित मतदाताओं की सर्वसम्मति से रमेश पिता मोहन जामनिया को ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त कर नवीन ग्राम सभा का गठन हेतु प्रस्ताव तैयार किया एवं ब्लेक बोर्ड पर ग्राम है का नजरी नक्शा बनाकर समझाया गया गया। बैठक में पेसा ब्लॉक समन्वयक रेवसिंह भाभर , ग्राम पंचायत मवड़ीपूरा सचिव राजेंन्द्र सिंह चौहान, रोजगार सहायक सचिव ,पेसा मोबिलाईजर एवं के मतदाताओ उपस्थित रहे।