बंद करे

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस की संख्या पर हुआ भारत पर्व का आयोजन

लोकतंत्र के उत्सव, ‘‘भारत पर्व‘‘ के अवसर पर स्थानीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या को आयोजित भारत पर्व के कार्यक्रम में इंदौर की सुश्री अदिति गौतम काले की टीम द्वारा देशभक्ति गीत और डॉं. प्रियंका वैद्य की टीम द्वारा प्रस्तुति दी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल घोड़ा चौपाटी, कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसको उपस्थित जनसमान्य ने बहुत सराहना करते हुए तालियों से प्रषांसा दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा, विधायक धरमपुरी श्री कालुसिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत टीम द्वारा भारत ये रहना चाहिए ,ऐ मेरे वतन के लोगों, ऐ वतन आबाद रहे तू, कर चले हम फ़िदा, संदेश आते हैं, ये जो देश है तेरा गीतों की प्रस्तुति दी गई । इसके बाद गजानंद गणपति, हमारे राम लला की स्तुति के साथ लोक नृत्यो में देश भक्ति के भाव की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद स्थानीय स्कुली छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कार्यक्रम में जिले के सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों, पुलिस विभाग, पत्रकार, खिलाडियों तथा छात्र-छात्राओं को शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकगण, पुलिसकर्मी ,छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

"> ');