जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्षन में भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत नवाचार अन्तर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 1 मार्च 2026 को पुलिस लाईन धार मे किया गया। उक्त जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-बदनावर, द्वितीय स्थान-धार तृतीय स्थान-अमझेरा ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बदनावर की टीम को 21 हजार रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली धार की टीम को 11 हजार रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अमझेरा की टीम को 5100 रूपये तथा उमरबन, पीथमपुर, धरमपुरी की टीमों को सांत्वना पुरस्कार राशि 1100-1100 रूपये का पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में श्री छोटु शास्त्री जिला हॉकी संघ धार तथा विषेष अतिथि श्री विशाल निगम तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभिषेक चौधरी सीईओ जिला पंचायत धार ने किया। इस अवसर पर गणेश सेन परियोजना अधिकारी धार राजेन्द्र मण्डलोई जिला समन्वयक जिला पंचायत धार खेल और युवा कल्याण विभाग धार से शालिनी मिश्रा अनिरूध्द चावड़ा मनीष सोलंकी पूजा गुप्ता खुमसिंह मण्डलोई लालसिंह चौहान विशाल दामके प्रकाश पटेल अमित भगोरे आदि उपस्थित रहें। उक्त जानकारी प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री राजेश शाक्य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी।