बंद करे

*जिला स्तरीय ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजित* *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संदेश को सुना, साथ ही निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ईआरओ व बीएलओ को किया सम्मानित* *कलेक्टर श्री मिश्रा ने मतदाता दिवस की शपथ दिल

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।  जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागार में “मेरा भारत मेरा वोट भारतीय लोकतंत्र की धड़कन भारतीय नागरिक” थीम पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित और मल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का वर्चुअल संदेश सुना गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रभोलन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”। जिला स्तरीय ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस” कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के बीएलओ को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिए। साथ ही नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा महाविद्यालय स्तर की निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिये गये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव केशव पांडेय, ईआरओ, बीएलओ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

"> ');