बंद करे

जेंडर फोरम के बालक बालिकाओं का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम संपन्न

बेटी बचाओ पढ़ाओ योजना एवं किशोर किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय सीनियर संयुक्त बालक छात्रावास धार में जेंडर फोरम के बालक बालिकाओं का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। संवाद कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला जज / सचिव उमेश सोनी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ब्रजकांत शुक्ला, सी. एस.पी रविन्द्र वास्कले, जिला बाल संरक्षण समिती के पंकज जैन द्वारा विद्यार्थियों को जेंडर भेदभाव के प्रति अपने नजरियाँ बदलाव एवं स्वयं को बदलने की बात बताई गई। साथ ही कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदिवासी कन्या सीनियर छात्रावास, शासकीय जनजातीय संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास, शासकीय जनजातीय संयुक्त सीनियर बालक छात्रावास एवं शासकीय सीनियर अ. ज. जा बालक छात्रावास का जिला स्तरीय उत्कृष्ट धार के विद्यार्थियों के जेंडर फोरम का गठन किया गया है। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा जेंडर और बाल संरक्षण के मुद्दों पर पैरवी और जागरुकता गतिविधियों की जाती है। इस अवसर पर बालक बालिकाओं को पॉवर प्ले, जीवन कौशल गतिविधियों के माध्यम से जेंडर और बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी दी गई एवं समाज में व्याप्त भेदभाव पर जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा जेंडर विषय पर अपने निजी अनुभव साझा किए गए। जिसमे उन्होंने लड़कियों को उच्च शिक्षा में नौकरियों में लड़कियों की कम भागीदारी के साथ संपत्ति में अधिकार न मिलना या लड़कियों के साथ लड़कों जैसा व्यवहार न करना लड़कियों के जन्म के समय दुखी होना आदि सवालों की जानकारी दी गई।

"> ');