तरणताल/ स्विमिंग पूल संचालन संबंधि, प्रबंध समिति की बैठक
नुविभागीय अधिकारी राजस्व धार श्री राहुल गुप्ता द्वारा धार नगर स्थित नवीन तरणताल/ स्विमिंग पूल के संचालन संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण करने के उद्देश्य से तथा भविष्य में उत्तम संचालन के लिए आवश्यक निर्देश तथा चर्चा हेतु प्रबंध समिति की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक के दौरान तरणताल/स्विमिंग पूल, संचालक संस्था भी उपस्थित हुई। बैठक में तरणताल/स्विमिंग पूल के निरीक्षण के पश्चात कई निर्देश दिए गए। उनमें से प्रमुख हैं- स्विमिंग पूल मे गर्मी के मौसम में तैराकी प्रशिक्षण हेतु नियत समय प्रातः 5:30 से प्रातः 10 बजे तक तथा सांय 5:00 बजे से सांय 7:30 बजे तक सभी के लिए रहेगा, सांय 7:30 बजे से सांय 8:30 बजे तक अवयस्क (बच्चों) का प्रवेश निषेध होकर, केवल वयस्क व्यक्तियों के लिए ही प्रवेश रहेगा। इस संबंध में नवीन समय सारिणी निर्धारण की गई। इसके अलावा सदैव 4 तैराकी प्रशिक्षक जिसमें महिला एवं पुरुष सम्मिलित हैं, भी रखे जाने के निर्देश दिए गए। लाइफ गार्ड तथा तैराकी प्रशिक्षकों को यूनिफॉर्म में रहने एवं सदैव पूल के पास 10 फ्लोटिंग ट्यूब रखे जाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अन्य तैराकी संबंधी निर्देश एवं सावधानियों को स्विमिंग पूल के समीपस्थ दीवारों पर अंकित कराने के निर्देश भी दिए गए। तरणताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु संस्था को निर्देशित किया गया। इसी के साथ ही तरणताल/स्विमिंग पूल में आस-पास पेड़ों की सूखी पत्तियाँ न गिरे, इस हेतु आवश्यक कटाई छंटाई किए जाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए गए। स्विमिंग पूल का बेहतर संचालन हो सकें, इस हेतु संचालक को निर्देश दिए जाकर एक सप्ताह में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी धार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।