बंद करे

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत द्वितीय चरण प्रशिक्षण 2 से 15 दिसम्बर तक

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही जिला धार में ‘‘दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’’ प्रारंभ किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉं. राकेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि इसी तारतम्य में अभियान के द्वितीय चरण में सम्बद्ध सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, मैत्री कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र धार पर चल रहा है। साथ हीं विकासखण्ड स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में सम्पादित होंगें। अभियान के द्वितीय चरण में 5 या उससे अधिक गौवंश-भैंसवंश वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जावेगा। अभियान के अन्तर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट की जावेगी। साथ ही उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया जावेगा। पशुओं में टैग लगाने सम्बन्धी जानकारी भी एकत्र की जावेगी। इस कार्य के लिए मैत्री कार्यकर्ता को उनके द्वारा किये जा रहे कार्य के आधार पर मानदेय भी दिया जावेगा। दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के मास्टर ट्रेनर को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में प्रशिक्षण दिया जावेगा।

"> ');