धार जिले में 9 एवं 10 अप्रैल को जिला स्तरीय पुस्तक मेले का होगा आयोजनविकासखंड स्तरीय पुस्तक मेलों का आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल को होगा
धार जिले के विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर शिक्षण सामग्री सुलभ कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन स्थानीय शासकीय सांदीपनी विद्यालय, घोड़ा चौपाटी धार में 9 एवं 10 अप्रैल को किया जा रहा है। इसी प्रकार, विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेलों का आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल को किया जाएगा।
दुकानों का आवंटन 8 अप्रैल को
मेले के व्यवस्थित संचालन हेतु जिले के समस्त पुस्तक, स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म, शूज और स्कूल बैग विक्रेताओं को दुकानों का आवंटन 8 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे शासकीय सांदीपनी विद्यालय, घोड़ा चौपाटी धार में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने समस्त संबंधित विक्रेताओं एवं दुकान संचालकों को दुकान आवंटन के समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
पुस्तक मेले का शुभारंभ
पुस्तक मेले का विधिवत शुभारंभ 9 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10 बजे जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में ही आवश्यक सामग्री एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेगी।