बंद करे

नेशनल लोक अदालत में 3016 व्यक्ति लाभान्चित कर 17 करोड 40 लाख 778 रूपये के अवार्ड पारित कियेनेशनल लोक अदालत का हुआ सफलतापूर्वक समापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार अग्रवाल  की अध्यक्षता में  मुख्यालय धार एवं तहसील न्यायालय कुक्षी, धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर, बदनावर में इस वर्ष की चतुर्थ नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को  सफल किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री  अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में लोक अदालत की महत्ता के संबंध में विचार व्यक्त किये गये। इस नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के दाण्डिक एवं सिविल राजीनामा योग्य कुल 1019 लंबित मामलों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें 3016 व्यक्ति लाभान्चित हुए व 17  करोड 40 लाख 778 रूपये  के अवार्ड पारित किये गये। साथ ही 2447 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें कुल एक करोड 40 लाख  42 हजार 328 रूपये की वसूली हुई तथा 2465 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इस अवसर पर वाहनों में 15 दिसंबर के पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य आरटीओ ने वाहन विक्रेताओं की बैठक में दिये निर्देश।
       इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री अश्विनी कुमार रावत, सी.एस.पी. श्री रविन्द्र वारकले, जेल अधीक्षक श्री आर.आर. डांगी,  जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री कमल दुबे, सचिव श्री इंदरसिंह ठाकुर, सहित् अन्य् न्यायाधीश, अधिवक्तागण एवं विभिन्न बैंको एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

"> ');