पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था प्रमाण पत्र वितरित
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के निर्देशन व सुपरवाइजर श्रीमती गेंदा बघेल के मार्गदर्शन में मंगलवार को पांच आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 31,32, 33, 34 एवं 67 मे प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन स्थानीय सरोजिनी मार्ग हरजी फलिया में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी थे। अध्यक्षता श्री भेरुलाल जोशी ने की। कार्यक्रम में 5 से 6 वर्ष के आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा दी गई उन बच्चों को अब विद्यालय जाने के लिए अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान विद्या आरंभ करने हेतु आंगनबाड़ी केंद्र से विद्यालय जाने हेतु बच्चों में बच्चों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिन बच्चों का जन्मदिन इस माह है उन बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता ठाकुर, श्रीमती खुशबू सोनी, सावित्री शर्मा, शीला गेहलोत, आशा ठाकुर भी मौजूद रही।