बंद करे

पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के परिसर में दीदी कैफे का शुभारम्भ

पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के परिसर में दीदी कैफे का शुभारम्भ विधायक श्रीमती नीना वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने दीदी कैफे टीम को आशीर्वचन प्रदान करते हुए इसे संस्था के विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय एवं जनकल्याणकारी पहल बताया। विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि दीदी कैफे के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सात्विक एवं सुस्वादू खाद्य सामग्री कार्यालय समय में बाजार भाव से कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन सुलभ होगा तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित इस समूह को प्रोत्साहित करते हुए संस्था प्रबंधन से सहयोगात्मक रवैया अपनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में 03 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष श्री दीपक बिड़कर एवं जनभागीदारी सदस्य श्री संदीप खटोड़ द्वारा लाल फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर हरी झंडी दिखाकर बस को निर्धारित रूट पर रवाना किया गया। दीदी कैफे की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसकी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संस्था प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा सराहना की गई।

"> ');