बंद करे

प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 (विंटर काउंट) अंतर्गत जिले में 97 बीटों में 2 गिद्धों की पहचान हुई

प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 (विंटर काउंट) अंतर्गत वन मण्डलाधिकारी के निर्देशन में वन मंडल धार द्वारा जिले में 97 बीटों में सफलतापूर्वक संपन्न गिद्ध गणना के अंतर्गत 20, 21 एवं 22 फरवरी 2026 को बीटगार्डों द्वारा व्यापक सर्वेक्षण कार्य किया गया।

      गणना का मुख्य उद्देश्य गिद्धों की पहचान करना एवं प्रजातिवार आंकड़े संकलित करना है, ताकि प्राप्त आंकड़ों के आधार पर गिद्धों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके। उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को वन परिक्षेत्र धार की बीट नानाघाटा में Egyptian Vulture (सफेद गिद्ध) प्रजाति के 02 अवयस्क गिद्ध पेड़ पर बैठे हुए पाए गए। यह अवलोकन क्षेत्र में गिद्धों की उपस्थिति का सकारात्मक संकेत है तथा संरक्षण प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ज्ञात हो कि गत वर्ष धार रेंज एवं माण्डव रेंज में 2-2 गिद्ध इस प्रकार कुल 4 गिद्ध मिले थे। वन विभाग द्वारा गिद्ध संरक्षण के लिए निरंतर मॉनिटरिंग, जागरूकता गतिविधियाँ एवं सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

"> ');