बंद करे

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर आशोक बने सफल उद्यमी

जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर विकासखंड धरमपुरी के  ग्राम लुन्हेराखुर्द में श्री अशोक गेंदालाल द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत नवीनमत्स्य बीज हैचरी की स्थापना की गई है। श्री अशोक बताते है कि वे मत्स्यबीज उत्पादन से कार्य से पूर्व मत्स्य विक्रय एवं फलफ्रूट का धंधा किया करता थे। मत्स्य पालन विभाग से जानकारी प्राप्त होने पर तथा जिले में मत्स्यबीज की पर्याप्त मांग होने से उन्होंने मत्स्यबीज उत्पादन से संबंधित जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत नवीन मत्स्यबीज हैचरी की स्थापना का विचार किया। विभाग से सकारात्मक सुझाव प्राप्त होने से हैचरी निर्माण का  कार्य प्रारंभ किया। वर्ष 2021-22 में योजना के प्रावधान अनुरूप अनुदान राशि भी प्राप्त हो चुकी है। वह बताते है कि हैचरी स्थापना से आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ क्षेत्र के 12-15 लोगों को सीजन समय में रोजगार भी उपलब्ध करा रहें है। हैचरी पर भारतीय मैजरकार्प मत्स्य प्रजाति एवं कॉमनकार्प मत्स्यबीज का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  हैचरी स्थापना से मुझे इस वर्ष 2023-24 में लगभग 6.50 लाख का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

"> ');