प्रवेश चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान की प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। प्रवेश चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि से पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें अंकित विवरणों का भली-भांति अवलोकन कर लें तथा परीक्षा दिवस पर प्रवेश पत्र के साथ नियत समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।