• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

बदनावर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल उज्जैन-बदनावर हाईवे पर खेड़ा आइलैंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।कार्यक्रम सात अप्रैल को होना प्रस्तावित है। बदनावर कृषि उपज मंडी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज बदनावर कृषि उपज मंडी का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में संचालन व्यवस्था, भोजन प्रबंधन और साफ-सफाई को लेकर पड़ताल की। कलेक्टर ने मंडी प्रशासन को व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

"> ');