मत्स्य पालन हेतु केज स्थापना की गई
सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि जिला धार के सिंचाई जलाशय (03 सिंचाई जलाशय साकल्दा सिंचाई जलाशय 220.97 हैक्टेयर, कालिकराय सिंचाई जलाशय, 647.92 हैक्टेयर एवं बरखेडा सिंचाई जलाशय 258.58 हैक्टेयर केज स्थापना हेतु उपयुक्त है। जिनका कुल जलक्षेत्र 1125 हैक्टेयर का एक प्रतिशत जलक्षेत्र कुल 11.25 हैक्टेयर में 250 केज/हेक्टयर के मान से केज स्थापित किया जाना प्रस्तावित है) में केज स्थापना के माध्यम से मत्स्य पालन से रोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक मत्स्य समिति, समूह, व्यक्ति अपने आवेदन पत्र कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला धार, पुराना जिला पंचायत कार्यालय कलेक्ट्रेट केम्पस धार में आवेदन कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा आवेदकों को जलाशयों में केज स्थापना हेतु अनुमति प्रदान की जाएगी। केज स्थापना हेतु शर्तें अनुसार केज स्थापना शत प्रतिशत स्वयं के व्यय से रहेगी, शासन द्वारा किसे भी प्रकार का अनुदान देय नहीं होगा, जलाशयों का चयन केज स्थापना संख्या जलक्षेत्र के आधार पर परिवर्तनशील रहेगी, किसी भी वर्ग का व्यक्ति, समिति, समूह आवेदन कर सकता है तथा केज कल्चर स्थापना का सञ्चालन एवं रख रखाव आवेदक स्वयं करेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में मत्स्य विभाग जिला धार में संपर्क कर सकते है।