बंद करे

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जिले की 91 महिलाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से महिला दिवस के उपलक्ष्य में पीजी कॉलेज धार के सभागृह में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की 91 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया । जिसमें सभी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। सम्मानित महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा नगर पालिका के स्वच्छता कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन एसडीएम श्री राहुल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. रमाकांत मुकुट, अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल गुप्ता, पंडित छोटू शास्त्री, श्री विशाल निगम, श्री दीपक बिड़कर सहित प्रशासनिक अधिकारी, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

"> ');