मुख्य अतिथियों ने शासकीय हाई स्कूल तलावली में बच्चों के साथ किया विशेष भोज का आनंदग्राम पंचायत नालछा में वार्षिकोत्सव में हुए सम्मिलित
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल तलावली में आयोजित “विशेष भोज” कार्यक्रम में विधार्थियों ने विधायक श्रीमती नीना वर्मा, क्षेत्रीय विधायक श्री कालू सिंह, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, वनमण्डलाधिकारी श्री विजय नंथम टी आर द्वारा विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर रूचिकर भोजन का स्वाद लिया। इस भोजन से पूर्व विधार्थियों ने भोजन मंत्र का वाचन भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा की।
राज्य शासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के अलावा राष्ट्रीय बालश्रम संचालित शालाओं एवं राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुदान प्राप्त मदरसों में विशेष भोज का आयोजन के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में जिले भर में आज विशेष भोज का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के आग्रह पर मुख्य अतिथि नालछा पहुंचे । क्षेत्रीय विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ग्राम पंचायत नालछा में आयोजित सामूहिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।