युवा संगम मेले में 41 आवेदकों का चयन
बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिले में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) मेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई ने बताया कि इसी कड़ी में बुधवार को आजीविका मिशन डही के ग्राम अराडा में जिला रोजगार कार्यालय धार एवं प्राचार्य आईटीआई धार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार एवं आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) धार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया। जिसमें 102 आवेदकों का ऑफ लाईन पंजीयन किये गये। इस युवा संगम रोजगार मेले में 5 कम्पनियों ने भाग लिया तथा 41 आवेदकों का चयन किया गया। इनमें प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर द्वारा 12, युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा 10, जील फैशन वियर प्रा.लि.ग्राम छायन बदनावर द्वारा 8, आई मार्ट प्रा.लि. कुक्षी द्वारा 2 तथा एल.आय.सी. धार द्वारा 9 आवेदक शामिल है। इस दौरान केरियर काउंसलिंग का आयोजन भी किया गया। जिसमें चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञांे द्वारा रोजगार मेले उपस्थित आवेदकों को केरियर काउसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं स्वरोजगार से सबंधी एवं रोजगार पोर्टल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही 18 बालक, बालिकाओं की केरियर काउंसलिंग की गई।