बंद करे

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का मांडू आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल आज ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू पहुंचे। मांडू स्थित हेलीपैड पर उनका गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।राज्यपाल के मांडू पहुंचने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की।इस अवसर पर हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्वागत के पश्चात राज्यपाल श्री पटेल स्थानीय कार्यक्रमों और पर्यटन स्थलों के अवलोकन के लिए प्रस्थान कर गए।

"> ');