बंद करे

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने बदनावर में “संकल्प से समाधान अभियान” के हितग्राहियों को किया लाभान्वितधार जिले में 80 विशेष शिविरों के माध्यम से पहुँच रहा योजनाओं का लाभ; राज्यपाल ने वितरण कार्यक्रम में की शिरकत

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आज धार जिले के बदनावर में आयोजित “संकल्प से समाधान अभियान” के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में राज्यपाल ने शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ के प्रमाण-पत्र और सामग्री वितरित की।  

शिविरों की जानकारी

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु धार जिला स्तर पर कुल 80 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 65 क्लस्टर स्तर के शिविर तैयार किए गए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों की 774 ग्राम पंचायतों हेतु 49 पंचायत स्तर के क्लस्टर और नगरीय क्षेत्रों के 196 वार्डों हेतु 15 नगर स्तर के क्लस्टर शामिल हैं। प्रशासन द्वारा 14 ब्लॉक स्तर और एक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इन सभी शिविरों की प्रविष्टि पोर्टल पर पूर्ण कर ली गई है।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का संबल

राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत निम्नलिखि लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग “

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना” के तहत बालक रूधरांश पिता कृष्णा को सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत श्रीमती सुमित्रा शर्मा और प्रसूति सहायता योजना के तहत श्रीमती काली पति पवन को लाभान्वित किया गया।  

कृषि एवं उद्यानिकी:

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के माध्यम से ग्राम चंदनवरडियाकला के श्री गल्ला और ग्राम बोरदी के श्री नन्दराम को माइक्रो-इरिगेशन हेतु हितलाभ दिए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा श्री लखन पाटीदार को संरक्षित खेती प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया गया।  

पशुपालन एवं डेयरी विकास:

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना” के तहत श्री धर्मेन्द्र रामेश्वर प्रजापत और श्री अशोक नंदा को लाभ के प्रमाण-पत्र सौंपे गए।  

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्यबदनावर वार्ड क्रमांक 2 की कु. अधिरा पूर्वा को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया गया। वहीं, मछुआ कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पाडल्या के श्री सुनील को मछुआ क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया।  

      इसी प्रकार अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित  से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, इनमें  मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के प्रकरण स्वीकृत, आयुष्मान भारत योजना,प्रसूति सहायता योजना का लाभप्रदान करना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” अंतर्गत माइक्रो-इरिगेशन एवं अंडर इंटरवेंशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” अंतर्गत माइक्रो-इरिगेशन एवं अंडर इंटरवेंशन, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए विशिष्ट वित्तीय सहायता एवं व्यवसायिक उद्यानिकी फसलों की संरक्षित खेती प्रोत्साहन योजना,, लनिंग ड्रायविंग लायसेंस जारी करना, राष्ट्रीय पशुधन (मिशन उद्यमिता विकास) शामिल है।      

  इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष मीना शेखर यादव,  पूर्व केंद्रीय मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, शहीद नरेंद्रसिंह राठौर के परिवार के सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अमला और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

"> ');