• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम श्री स्कूल मुलथान में कार्यक्रम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और संभावनाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अंतरिक्ष प्रदर्शनी मॉडलों का अवलोकन किया।

श्रीमती ठाकुर ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहें।

"> ');