राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत वरिष्ठ जनों हेतु होलिस्टिक वेल-बीइंग शिविर आयोजित, 234 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार व परामर्श
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत म.प्र. शासन आयुष विभाग संचनालय भोपाल के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए Holistic Well Being Camps for Kinetic and Mental Skill Improvement का आयोजन 27 फरवरी 2026 को सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक-7, गणेशवल्ली, बदनावर, धार में किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रभान सिंह सोलंकी एवं पार्षद डॉ. संतोष चौहान द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों को सर्वप्रथम योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई तथा वात रोग, नेत्र रोग, उदर रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, पाइल्स, संधिगत रोग, पथरी आदि रोगों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर पाटीदार सहित डॉ. सरिता चौहान, डॉ. मधुबाला चौहान, डॉ. ओमप्रकाश पाटीदार तथा श्री सोहनसिंह पंवार, श्री राधेश्याम मुवेल, श्री बलराम चौहान एवं श्री ओमप्रकाश सोनगरा द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में कुल 234 मरीजों को आयुष आधारित उपचार, परामर्श एवं औषधि वितरण का लाभ प्राप्त हुआ। वरिष्ठ जनों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया।