• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून 2024 तक अभियान के तहत नगर विभिन्न मार्गों से निकली रैली को जिपं अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के संबंध में आज धार में आयोजित रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारपुर सिंह मेड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली लालबाग से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।

    सीएमएचओ डॉ नर्सिंग गहलोत ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 426 टीमें गठित की गई हैं, जो कि मॉनिटरिंग और अनुगमन के लिए जिम्मेदार रहेगी। साथ ही पल्स पोलियों अभियान के अंतर्गत धार जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 3,43,000 बच्चों को वैक्सीनेट करना है। उन्होंने सभी माता-पिता, समाज सेवा संगठनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, और समुदाय के व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।

"> ');