बंद करे

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने किया पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार धार जिले में पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यपालन यंत्री हरसिंह बामनिया ने जानकारी दी कि गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल समस्या के समाधान के लिए यह पहल की गई है। समस्या निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी जिला स्तर पर व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 6265233535 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र के लोग दूरभाष नंबर 07292-222342 पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ के सदस्य एवं संपर्क नंबर समस्या समाधान के लिए गठित प्रकोष्ठ में निम्नलिखित अधिकारी शामिल किए गए हैंरू 1.कुमारी प्रियंका डावर (सहायक यंत्री) – प्रकोष्ठ प्रभारी ऽ मोबाइल नंबर- 9039614549 2.श्री गिरिश वडनेरकर (कार्यपालन अभियंता) – सदस्य ऽ मोबाइल नंबर- 9981568074 3.श्री अमृत ठाकरे (आय.एम.आय.एस. कोऑर्डिनेटर, पी.एम.यू.) – सदस्य ऽ मोबाइल नंबर- 7649867202 4.श्री आरिफ अंसारी (आय.एम.आय.एस. कोऑर्डिनेटर, पी.एम.यू.) – सदस्य ऽ मोबाइल नंबर- 7879433661 5.श्री प्रदीप रोकडे (जिला स्तरीय सूचना संचार एवं शिक्षा तथा ई-गवर्नेंस कंसल्टेंट) – सदस्य ऽ मोबाइल नंबर- 6265233535 6.श्री परमेश्वर मेड़ा (रफतार ऑपरेटर) – सदस्य ऽ मोबाइल नंबर- 8827593048 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या की तत्काल सूचना हेल्पलाइन नंबर पर भेजें ताकि विभाग द्वारा त्वरित समाधान किया जा सके।

"> ');