वन विभाग द्वारा घायल तेंदुए के शावक को रेस्क्यू कर इलाज के लिए पशुचिकित्सालय महू में भेजा
वन परिक्षेत्र कुक्षी के अंतर्गत ग्राम कुडर्दीपुरा में 5 फरवरी गुरुवार को प्रातः 10 से 11 बजे के बीच सूचना प्राप्त हुई कि दो तेन्दुआ शावक पेड़ पर चढ़े हुए है। सूचना प्राप्त होते ही वन मंडल अधिकारी धार श्री विजय नंथम टी.आर. के निर्देशन में वन स्टाफ मौका स्थल पर पहुंचा। वन स्टाफ द्वारा एकत्रित भीड को हटाया और तेंदुए के शावकों की पेड़ पर चढ़े होने की पुष्टि की गई। भीड हटते ही एक शावक पेड़ से नीचे उतरने लगा। जिसे देखकर लग रहा था कि वह घायल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों द्वारा शावकों को घायल कर दिया था। जिससे दोनों तेन्दुआ के शावक पेड़ पर चढ गये। भीड कम होते ही एक शावक जो स्वस्थ्य था, जंगल की ओर भाग गया। दूसरे घायल तेन्दुए के शावक को वन स्टाफ द्वारा द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित वन परिक्षेत्र केम्पस कुक्षी लाकर उसका पशुचिकित्सक से उपचार कराया गया। उपचार के बाद पशुचिकत्सक टीम ने उसे बडवानी पशुचिकित्सालय बडवानी रेफर किया। घायल तेन्दुए के शावक के घास गहरे होने से उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तथा दोनों पैरो के बीच का घाव गहरा होने से तत्काल सर्जरी की आवश्यकता होने से उसे पशुचिकित्सालय महू हेतु रेफर किया। महु चिकित्सालय में उसका इलाज किया जा रहा है।