विद्यार्थी समय का प्रबंधन सीखें” – सीईओ श्री चौधरी* *लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी – एडीएम श्री पांडेय
स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शनिवार को शहर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी एवं अपर कलेक्टर संजीव केशव पांडेय विशेष रूप से विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। विद्यालय का माहौल उस समय भावुक और प्रेरणादायक हो गया, जब ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में पहुंचे। जिला पंचायत सीईओ श्री चौधरी ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी विद्यार्थियों के साथ साझा की।उन्होंने जब यह कहा कि “मेरी सफलता के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा मेरे माता-पिता हैं”, तो कई विद्यार्थियों की आंखें चमक उठीं। बच्चों ने भी अपने सपनों को खुलकर साझा किया—कोई शिक्षक बनना चाहता है, कोई पुलिस अधिकारी, तो कोई बड़ा व्यवसायी। सीईओ चौधरी श्री ने बच्चों को समझाया कि सपनों को सच करने के लिए समय का सही उपयोग और कड़ी मेहनत ही असली रास्ता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि रोजाना मेहनत की आदत डालें, क्योंकि यही उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाएगी। अपर कलेक्टर ने श्री पांडेय बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके सपनों को सुनकर उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि “हर बड़ा सपना मेहनत मांगता है, लेकिन जो डटे रहते हैं, वही सफल होते हैं।” भविष्य से भेंट कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ स्मृति रत्न मिश्र द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अतिथियों को दी गई। डीपीसी प्रदीप खरे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। *सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर हुए हर्षित* विगत वर्षों से लगातार विद्यालय की बोर्ड कक्षाओं का 100% परीक्षा परिणाम सुनकर सीईओ जिला पंचायत चौधरी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों की सराहना की। इस पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा और बच्चों के चेहरों पर अपने भविष्य को लेकर नई उम्मीद साफ नजर आई। *उपहार वितरित किए* भविष्य से भेंट कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक श्री चौधरी एवं एडीएम श्री पाण्डेय ने पहुंचकर न केवल बच्चों को प्रेरित किया, बल्कि उनके दिलों में अपने सपनों को सच करने का एक नया विश्वास भी जगा दिया। इस अवसर विद्यार्थियों को इनके द्वारा उपहारस्वरूप कॉपियां, पेन,स्केचपेन के सेट आदि भेंट किए गए। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी प्रदीप खरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शर्मा, बीआरसी भरत राज राठौर, बीएसी देवेंद्र दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।