बंद करे

विधानसभा निर्वाचन-2023 — *सी-विजिल एप के माध्यम से मिली 20 शिकायतों का निराकरण*

जिले में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजिल एप के माध्यम से मिली 20 शिकायतों का निराकरण हो गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार किया गया है। यह एप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हो गया है। एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो, वीडियो के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।
                                                                                  जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये बेहतर इंतजाम किये गये हैं। शिकायतों को प्राप्त करने तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही के लिये कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है। बताया गया कि इस कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 25 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शेष 05 शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। इनमें ऑनलाइन सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त 20 शिकायतों का निराकरण हो गया है। इस तरह सी विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत शतप्रतिशत हैं। ऑफलाइन प्राप्त 30 शिकायतों में से 25 शिकायतें निराकृत हो चुकी है। शेष शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। यह कंट्रोल रूम नियमित रूप से सतत कार्य कर रहा है।

"> ');