विभिन्न तहसीलों में कन्या विवाह योजना के हितग्राहियों को चेक वितरण होगा केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर रहेंगी मौजूद
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर जिले के विभिन्न स्थलों में कन्या विवाह योजना के हितग्राहियों को चेक वितरण करेंगी तथा वहाँ जन समस्या निवारण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री दोपहर 12 बजे मनावर और दोपहर 3 बजे धरमपुरी में उपस्थित रहेंगी।
26 अगस्त को वे दोपहर 12 बजे गंधवानी और दोपहर 3 बजे कुक्षी में जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगी।29 अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे धार और 3 बजे बदनावर में रहेगा।
30 अगस्त को वे दोपहर 12 बजे सरदारपुर में हितग्राहियों से मिलेंगी।