बंद करे

विश्व वेटलेण्ड दिवस के उपलक्ष्य में हनुमान घाट पर अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा साफ-सफाई व श्रमदान किया

म.प्र. राज्य वेटलेण्ड प्राधिकरण पर्यावरण विभाग म.प्र. शासन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन पर्यावरण भोपाल के निर्देशानुसार विश्व वेटलेण्ड दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नगर पालिका परिषद् धार द्वारा हनुमान घाट पर अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा साफ-सफाई व श्रमदान किया गया। घाट से 5 ट्राली गाद निकाली गयी व घाट के आस पास प्लास्टि एवं कचरा हटाया गया। उसके पश्चात् देवी सागर तालाब (झुग्गे) पर केन्द्रित सांस्कृतिक पर्यावरणीय, पारंपरिक महत्व पर आधाररित विषयो पर संगोष्ठी का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोशनी पाटीदार द्वारा अपने उद्भोधन में नगर के नागरिको से कहा कि  इस संरोचना को सहज ले, तो गर्मी में पानी का संकट नही आयेगा।  उन्होंने कहा कि धार नगर की लगभग 25 बावड़ियो को देखा, जिसमें केवड़ी कुण्ड बावड़ी ,जिसके चारो तरफ मंदिर बना है। बावड़ी में गर्मी में भी पानी रहता है, शेष बावड़ियो का र्जीर्णोधार किये जाने की आवष्यकता है। पर्यटन विभाग व नगर के वरिष्ठ नागरिको से मिलकर कार्य को गति देना होगी। आज हम यह संकल्प ले, इस संरचना को बचाने में अपना योगदान देंगे।

        इस अवसर पर श्रीकांत द्विवेदी ब्राॅंड एम्बेसेडर न.पा., नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  विकास डावर, सहायक यंत्री अष्विनी डावर,  संजय मराठा उपयंत्री, वेटलेण्ड प्रभारी  राकेष बेनल उपंयत्री,  रेणु वर्मा उपयंत्री, मोना बचले उपयंत्री एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण व नगर के नागरिकगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी संजय सिंह ठाकुर  कार्यालय अधीक्षक द्वारा दी गई।

"> ');