बंद करे

श्रीराम नाम लेखन के लिए शहर में पांच स्टाल बनाए जाएंगे, लेखन कार्य 18 से 21 जनवरी तक जारी रहेगा

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्थ विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार व कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में धार जिला मुख्यालय पर 18 से 21 जनवरी तक श्री राम नाम लेखन गतिविधि आयोजित की जाएगी। इस गतिविधि अंतर्गत नगर के धारेश्वर मंदिर परिसर, श्री नित्यानंद आश्रम परिसर, लालबाग परिसर, त्रिमूर्ति चौराहा एवं बीआरसी भवन के समीप इंदौर नाका पर श्री राम लेखन के लिए स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन पांच स्थानों पर जो स्टाल लगाए जाएंगे, वहां पर प्रतिदिन प्रात: 8 से शाम 6 बजे तक श्री राम नाम लेखन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्टॉल पर नोटबुक उपलब्ध रहेगी। साथ ही घर पर श्री राम नाम लेखन के लिए नोटबुक प्रदान की जाएगी। इस लेखन के लिए पुरस्कार स्वरूप श्री राम लेखन प्रसाद भी प्रदान किया जाएगा। इस गतिविधि के संचालन के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद धार के नोडल अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धार श्री निशिकांत शुक्ला तथा ग्रामीण आजीविका मिशन परियोजना के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद दुसाने को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। श्री राम नाम लेखन कार्य के लिए निम्न अनुसार पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। -एक पेज लेखन पर एक भगवा ध्वज पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। -दो पेज लेखन करने पर निर्धारित साइज का राम नाम का दुपट्टा प्रदान किया जाएगा। -चार पेज लेखन पर निर्धारित आकार का राम नाम दुपट्टा प्रदान किया जाएगा। – 6 पेज लेखन पर एक बड़े आकार का ध्वज प्रदान किया जाएगा। – पूरी कॉपी 30 पेज की है। इसका लेखन कार्य करने पर श्री राम नाम की 20 फीट की वंदनवार उपहार रूवरूप भेंट की जाएगी। प्रत्येक स्टॉल पर भगवान श्री राम का नाम का लेखन करने वाले को अपना नाम मोबाइल नंबर लिखवाना होंगा। पेज संख्या आदि की जानकारी देना होगी। संपूर्ण कॉपी लेखन के लिए कॉपी जारी की जाएगी। संबंधित को श्री राम नाम लेखन के पश्चात 21 जनवरी तक काउंटर पर कापी जमा करना होगी। शहर के पांचों स्थान पर जो राम-राम लेखन की पुस्तिकाएं और पृष्ठ एकत्रित होंगे, उन्हें सम्मान और विधि विधान पूर्वक अयोध्या प्रेषित किया जाएगा।

"> ');