बंद करे

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सुसारी विकासखंड के निसरपुर में शिविर आयोजित* *कुल 504 आवेदन दर्ज, विभागीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत सुसारी विकासखंड के निसरपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं पात्रता के संबंध में उपस्थित नागरिकों को विस्तार से अवगत कराया गया। शिविर के दौरान मौके पर कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त क्लस्टर की 16 पंचायतों में पूर्व से दर्ज 436 आवेदन शामिल करते हुए इस प्रकार कुल 504 आवेदन दर्ज किए गए।अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शिविर में नोडल अधिकारी श्रीराम बरडे, जिला आपूर्ति अधिकारी; शिविर प्रभारी श्री हीरालाल निगवाल, खंड शिक्षा अधिकारी; मुख्य कार्यपालन अधिकारी, निसरपुर; श्री अनुराग वर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, निसरपुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित सहित क्लस्टर की 16 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, सरपंच एवं उपसरपंच उपस्थित रहे।

"> ');