सहकारी सोसाईटी में ऋण जमा करने की अंतिम दिनांक 28.03.2026 को रात्री तक खुली रहेगी सोसाईटीयां, एक सप्ताह में लगभग 350 करोड़ से अधिक का ऋण जमा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार से सम्बद्ध 94 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा लगभग 106309 सदस्यों को वर्ष 2025 खरीफ एवं रबी 2025-26 में राशि 1195.64 करोड़ रूपये का ऋण वितरण किया गया था। जिसमें से खरीफ 2025 में कृषकों द्वारा लिये गये ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 28.03.2026 है। कृषक द्वारा अंतिम दिनांक या इसके पूर्व सहकारी सोसाईटी का ऋण जमा कर दिया जाता है, तो इन्हें शासन की शून्य प्रतिषत ब्याज योजना का लाभ मिलेगा।
यदि कृषकों द्वारा समय सीमा में ऋण जमा नहीं किया जाता है, तो सदस्य को कालातीत होने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा। अभी तक सदस्यों द्वारा राशि रू.850 करोड़ का ऋण जमा कर शासन की योजना का लाभ ले लिया गया है और लागातार किसानों द्वारा ऋण जमा किया जा रहा है जिसकी भीड़ भी कई समितियों में देखी जा सकती है।
जिले की समस्त सहाकरी सोसाईटी अंतिम दिनांक 28.03.2026 को भी रात्री तक खुली रहेंगी। जिससे शेष समस्त कृषक बकाया ऋण जमा कर सकते हैं एवं शासन की योजना का लाभ उठाते हुए, डिफाल्टर होने से बच सकते है।