बंद करे

सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च से आवेदन शुरू

शहर के घोड़ा चौपाटी स्थित सांदीपनि विद्यालय धार (सीएम राइज विद्यालय) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च से प्रारंभ हो रही है। इच्छुक छात्र एवं पालक 23 से 31 मार्च के बीच विद्यालय में उपलब्ध सीटों की जानकारी लेकर प्रवेशफॉर्म प्राप्त कर प्रवेश ले सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र ने बताया कि मुख्य शाला में केजी प्रथम में 20 सीटें, केजी द्वितीय में 4 सीटें, कक्षा 3 में 19, कक्षा 4 में 5 तथा कक्षा 9 में 10 सीटें नवीन प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। इसके अलावा सांदीपनि विद्यालय की कैंपस शालाओं में माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 4 में कक्षा 6 में 25, कक्षा 7 में 16 एवं कक्षा 8 में 23 सीटें रिक्त हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 11 एवं 13 में कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा में 10-10 सीटें उपलब्ध हैं। अंतिम तिथि 31 मार्च तक यदि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश में प्राथमिकता पहले कैंपस शाला एवं शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी जाएगी, इसके बाद शेष सीटों पर अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा।

"> ');